Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
जांजगीर चांपा। प्रार्थिया कविता कश्यप निवासी ग्राम बोरदा द्वारा थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बलराम राही एवं होरीलाल पंकज दोनों निवासी तुस्मा के द्वारा जमीन बिक्री करने एवं नौकरी लगाने के नाम पर कुल 12, 17, 000/- रू.की ठगी कर धोखाधडी किया जिस पर आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 144/23 धारा 420,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते आरोपी बलराम राही को ग्राम तुस्मा एवं दूसरे आरोपी होरीलाल पंकज को रायपुर से पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में दोनो आरोपियों के द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया। दोनो आरोपियों की बैंक डिटेल की जानकारी लिया गया जिसमें प्रार्थिया से रकम आरोपियों द्वारा लिया जाना प्रमाणित पाया गया।