Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

hhattisgarh Congress Election Campaign Committee : सक्ती ! छत्तीसगढ़ कांग्रेस इलेक्सन कम्पैन कमेटी के चेयरमैन व सक्ती विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. चरणदास महंत ने शक्ति जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं व जनता जनार्दन का मिला अभूतपूर्व जन समर्थन की वजह से प्रदेश में फिर एकबार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं, डॉ. महंत ने मतगणना के एक दिन पहले कांग्रेस के मतदान अभिकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान अभिकर्ता पूरे उत्साह व कर्तब्यनिष्ठा से अपना अपना कार्य संपादित करें साथ ही लोकतंत्र के इस महापर्व के अंतिम कार्य अपनी भूमिका का निर्वहन करे, डॉ. महंत ने कहा कि प्रदेश के मतदाताओं ने कांग्रेस पर जो भरोसा जताया है !
Chhattisgarh Congress Election Campaign Committee : उसका आने वाले समय मे सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधि पूरी निष्ठा के साथ प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे , बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल (दादू),उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल,विस् प्रभारी हरीश परसाई, वरिष्ठ नेता अशोक अग्रवाल,पूर्व विधायक चैन सिंह सामले पूर्व विधायक, गिरधर जायसवाल,आनंद अग्रवाल,नरेश गेवादीन,राजेश राठौर,रूप नारायण साहू, डॉ. लखन राठौर,अमित राठौर, प्रतीक जिंदल,अशोक यादव, सुरेश देवांगन,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे !