Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। जेके सुपर मॉडल सीजन 3 मिस, मिसेज, मिस्टर और किड्स का आयोजन नॉर्थ गोवा होटल नीलम द ग्रैंड में जेके फाउंडेशन की ऑनर टी जया रेड्डी द्धारा शानदार आयोजन किया गया। इवेट में मिस वर्षा मौर्य, मिसेज प्लस क्षमा बंजारे, मिसेज गोल्ड सुजैन खान, मिस्टर में सामर्थ शर्मा, किड्स में काव्या जैन विनर्स रहे। फार्स्ट रनर अप मिस बी जेसविता, मिसेज गोल्ड उमा कुशवाहा और मिसेज क्लासिक भावना नथवानी और मिस्टर में कुलदीप रहे। सेकंड रनर अप मिस सरिता कुशवाहा, मिसेज गोल्ड रूचि जैन, मिसेज क्लासिक पूजा महेश और मिस्टर में हर्ष सिंह राजपूत रहे। थर्ड रनर अप मिस श्वेता सिंह और सुमन बारा रहीं। मिसेज क्लासिक कैटेगरी में किरण रात्रे और मिस्टर में अतुल रहे।
इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में अभिनेत्री रितु शिवपुरी सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में उपस्थित रही। इवेंट के कॉर्डिनेटर मनोहर कृष्णानी ने कार्यक्रम के सह प्रायोजक वेदिका टाइल्स के सतीश अग्रवाल रहे। इसके अलावा जूरी में सोनम श्रीवास्तव, ममता प्रसाद, वीवी गांधीवी, सेलिब्रिटी एंकर गायक लकी तरार, वीआईपी अतिथि प्रीति त्रिपाठी, नेहा पटेल, सविता सिंह, सौरभ पांडे, गेस्ट ऑफ़ ऑनर कांति मौर्य, मीनू बिस्ट, कोमल सावलानी उपस्थित रहे।
जेके सुपरमॉडल सीजन 3 मिस इंडिया का कार्यक्रम में 28 मई को सभी को गोवा में सिटी टूर कराया गया। 29 मई को सुबह से बीच राउंड था जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपना भाग लिया उसके बाद 30 मई की सुबह स्विमिंग पूल राउंड किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया। शाम को 7:00 बजे फाइनल राउंड शुरू हुए। इसमें ट्रेडिशनल राउंड किया गया जोंकी इवेंट का तीसरा फाइनल राउंड था। उसके बाद टैलेंट राउंड और गाउन राउंड था। विजेताओं को सेलेब्रिटी गेस्ट रितु शिवपुरी के हाथो से क्राउनिंग किया गया। इवेंट को सफल बनाने वालों को जेके फाऊंडेशन को पॉवर बाय सतीश अग्रवाल, ज्यूरी में सोनम, वीवी ममता, होस्ट लक्की तरार (एंकर), इवेंट के काउडिनेटर मनोहर कृष्णानी, ग्रूमर्स राहुल हर्सिका और ऋषि सभी का आभार व्यक्त किया गया।