Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। बंगाल की खाड़ी में उठे मिचौंग तूफान के कारण पिछले तीन दिनों से छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। गुरुवार को बुधवार को दिनभर कहीं बारिश तो कहीं छींटे पड़ते रहे। इसके कारण ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने दो दिन बाद मौसम खुलते ही और अधिक ठंड पड़ने की भविष्यवाणी की है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि न्यूनतम तापमान गिरने से प्रदेश में ठिठुरन और बढ़ने वाली है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ठंड ज्यादा पड़ने की उम्मीद है।
छत्तीसगढ़ में चक्रवात के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। अब प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आउटर इलाके और ग्रामीण क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। इससे लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में बीते दिनों से ही बारिश रुक-रुक कर हो रही है। इससे प्रदेश की किसान की समस्या बढ़ गई है। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, भीषण चक्रवाती तूफान के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। बीते दिनों मंगलवार को भी रुक-रुक कर बारिश हो रही थी।
गुरुवार को भी सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के एक-दो स्थान में तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। रुक रुक कर बारिश होने से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो छत्तीसगढ़ में आने वाले दो दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक ऐसे ही रहने की संभावना है। संभवत: शनिवार को बादल छठे और सूर्य के दर्शन हो। हालांकि धूप निकलने के बाद भी ठिठुरन कम नहीं होगी। अधिकतम तापमान में वृद्धि संभव है लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ सकती है।
दिन का तापमान 18 से 20 के बीच
बारिश के कारण छत्तीसगढ़ में दिन के तापमान में गिरावट देखी गई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग भिलाई व बिलासपुर संभाग में दिन का तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रह रहा है। बारिश की छींटों के साथ ठंडी हवाओं के असर के कारण ठिठुरन बढ़ी हैं। वहीं दूर दूर तक कोहरा भी दिख रहा है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया,जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियसरहा,जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। प्रदेश भर में पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दुर्ग भिलाई में इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहा।