चीन ने इन 11 जगहों के बदले नाम, भारत ने कहा- इससे हकीकत नहीं बदलेगी

नई दिल्ली। पिछले कई सालों से चीन पूर्वी सीमा में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। चीन खुले तौर पर अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में कई इलाकों पर अपना दावा करता रहा है। इस बीच चाइना ने अपने नक्शे में अरुणाचल की 11 जगहों के नाम बदल दिए हैं।

नई दिल्ली। पिछले कई सालों से चीन पूर्वी सीमा में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। चीन खुले तौर पर अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में कई इलाकों पर अपना दावा करता रहा है। इस बीच चाइना ने अपने नक्शे में अरुणाचल की 11 जगहों के नाम बदल दिए हैं। चीन ने पिछले पांच साल में तीसरी बार ऐसा किया है। इसके पहले 2021 में 15 जगहों और 2017 में 6 जगहों के नाम में बदलाव किया था।

दरअसल, चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने रविवार को अरुणाचल के 11 स्थानों की सूची की घोषणा की। इसमें झंगनान नाम देकर उल्लेख किया गया कि यह तिब्बत का दक्षिणी भारत है। 11 स्थानों में दो भूखंड, दो आवासीय क्षेत्र, पांच पहाड़ी और दो नदियां शामिल हैं। चीन के नागरिक मामले के मंत्रालय ने भी इन स्थानों का जिक्र करते हुए नए नामों की लिस्ट जारी की है। बताया गया कि एक स्थान ईटानगर के पास है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दिया जवाब

भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन की हरकत का जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि चीन की इस तरह की हरकतों की रिपोर्ट्स पहले भी सामने आ चुकी है। हम नए नामों को सिरे से खारिज करते हैं। अरुणाचल प्रदेश भारत अभिंत्र अंग है और रहेगा। नाम बदलने से वास्तविकता नहीं बदलती।