Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

नई दिल्ली, जेएनएन। CID टेलीविजन का सबसे लॉन्ग रनिंग शो रहा है। ए. सी. पी. प्रद्युम्न से लेकर दया और अभिजीत जैसे इस शो के किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।
ये शो सोनी चैनल पर लगभग 20 साल तक ऑन एयर रहा है। इस शो का आखिरी एपिसोड साल 27 अक्टूबर 2018 में हुआ था। इस शो को लोगों ने बड़े चाव से अपने परिवार संग खूब एन्जॉय किया। इतने लंबे समय तक CID जैसे शो से लोगों को एंटरटेन करने वाले प्रोड्यूसर प्रदीप उप्पूर का निधन हो गया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और निर्माता ने सिंगापुर में अपनी आखिरी सांस ली। प्रोड्यूसर के निधन की जानकारी एक्टर शिवाजी साटम ने दी।