लू के थपेड़ों में दुर्ग-भिलाई के शहर, तीन दिन और बढ़ेगा पारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब लू चलने लगी है। इस समय 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा लोगों को परेशान कर रही है। इस धूल भरी हवा और लू के चलते रायपुर वासियों का सड़कों पर निकलना मुश्किल होता जा रहा है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब लू चलने लगी है। इस समय 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा लोगों को परेशान कर रही है। इस धूल भरी हवा और लू के चलते रायपुर वासियों का सड़कों पर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। इसके साथ भिलाई के तापमान में भी काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिन के साथ-साथ अब रात में भी लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। जबकि राजधानी रायपुर में दोपहर 12 बजे के बाद धूप का कहर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, रायपुर की तरह छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों का यही हाल है।

अगले तीन दिनों के अंदर तापमान और बढ़ेगा। दुर्ग-भिलाई का तापमान 40 डिग्री को पार कर जाएगा। गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। अगले तीन दिनों में कहीं पर भी कोई बारिश का पूर्वानुमान नहीं है।रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के दूसरे जिलों में भी तापमान अगले तीन दिनों में तेजी से बढ़ेगा। रायपुर का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

दुर्ग जिला सबसे गर्म

शुक्रवार को दुर्ग जिला सबसे गर्म रहेगा। यहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस जाने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा बिलासपुर, रायपुर सहित राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।