Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में रविवार देर रात तेज बारिश हुई। चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर पहाड़ दरकने से 1 शख्स की मौत हो गई, 3 घायल हो गए। किन्नौर जिले में बादल फटने के बाद तेज बारिश हुई। लोगों के घरों में पानी घुस गया। राज्य में अलग-अलग जगह लैंडस्लाइड के कारण 117 सड़कें बंद हैं।
उधर उत्तर प्रदेश के ललितपुर में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। राजघाट बांध के 8 और माताटीला बांध के 20 गेट खोले गए हैं। इससे बेतवा नदी बाढ़ आ गई है और किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 7% ज्यादा बारिश हो चुकी है। यहां नर्मदा नदी उफान पर हैं। कोलार, बरगी, सतपुड़ा समेत कई डैम के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है।