Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Congress Breaking : रायपुर ! कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की शेष सात सीटों के लिए भी उम्मीदवारों का आज ऐलान कर दिया।इस सूची में चार मौजूदा विधायकों के स्थान पर नए चेहरों को मौका दिया गया है।
कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची के अनुसार बैकुंठपुर सीट से मौजूदा विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव एवं रायपुर उत्तर से मौजूदा विधायक कुलदीप जुनेजा को फिर टिकट दी गई है।जबकि सरायपाली(एससी) सीट से मौजूदा विधायक किस्मत लाल नंद के स्थान पर श्रीमती चतुरी नंद तथा महासमुन्द सीट से मौजूदा विधायक विनोद चन्द्राकर के स्थान पर डा.रश्मी चन्द्राकर को उम्मीदवार बनाया गया है।
Congress Breaking : इसी प्रकार कसडोल सीट की मौजूदा विधायक शकुन्तला साहू के स्थान पर संदीप साहू को, सिहावा सीट से मौजूदा विधायक डा.लक्ष्मी धुव्र के स्थान पर श्रीमती अम्बिका मरकाम को तथा धमतरी सीट से ओंकार साहू को उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी पहले ही राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा की 83 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।इन सात सीटो की बहुप्रतीक्षित सूची भी आने के बाद उसके सभी 90 सीटो पर उम्मीदवार घोषित हो चुके है।