Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

जगदलपुर। सीआरपीएफ 150 बटालियन के जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जवान ने अपने साथी की बंदूक से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि जवान मानसिक रूप से काफी परेशान था और इसी वजह से यह खौफनक कदम उठाया। गोली लगने के बाद साथी जवानों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों हड़कंप मचा हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक जवान दोरनापाल के 150वीं बटालियन में कई महीनों से केवल कैम्प में ही ड्यूटी कर रहा था। मंगलवार को अचानक जवान ने अपने साथी जवान के बंदूक को उठाकर अपने आप को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर अन्य साथी जवान भी घटनास्थल में आ पहुंचे और जवान को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथी जवानों ने बताया कि मृतक जवान कई दिनों से मानसिक तनाव में था, किसी से ज्यादा बात भी नही कर रहा था। फिलहाल जवान के शव को जिला अस्पताल में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को गृहग्राम भेजा जाएगा।