पूर्व सीएम डॉ. रमन व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव से मिले दया सिंह, शानदार जीत की दी बधाई


भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज किया। भाजपा की जीत में भिलाई निगम के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह का भी योगदान रहा। उन्होंने अपनी टीम के साथ जमीनी स्तर पर काम किया। भाजपा की जीत के बाद उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने भाजपा की शानदान जीत की बधाई दी।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस लक्ष्य को प्राप्त करने का आशीर्वाद पार्टी नेताओं ने दिया था उसमें सफल हो गए। दया सिंह ने बताया कि पार्टी के नेताओं का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव मिलता रहा है। चुनाव से पहले भी लक्ष्य निर्धारित करते हुए ग्राउंड में टीम के साथ उतरे थे। भिलाईनगर और वैशालीनगर विधानसभा में दया सिंह अपनी टीम के साथ पसीना बहाए थे। उसकी भी जानकारी दया ने संगठन के नेताओं को दी। डॉ. रमन सिंह और अरूण साव को भिलाई आने का न्यौता भी दया सिंह ने दिया है।