Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Dengue affected woman dies : दुर्ग ! दुर्ग कैंप एक भिलाई की डेंगू पीड़ित महिला की मौत हो गई। महिला की एम्स रायपुर में प्रसव के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रसूता की मौत अत्यधिक रक्त स्त्राव की वजह से हुई हैं, दूसरी ओर दुर्ग जिले में डेंगू के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी हैं, जिले में डेंगू एलिजा पॉजिटिव के पांच नए प्रकरण मिले है।
Dengue affected woman dies : दुर्ग ज़िले सहित आसपास के क्षेत्रों में डेंगू का प्रकोप अब भी जारी हैं, प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैंप एक भिलाई जलेबी चौक निवासी देवेश गुप्ता की पत्नी बिंदु कुमारी गुप्ता की नौ अक्टूबर को एम्स रायपुर में मौत हो गई, महिला गर्भवती थी और उसे बुखार था। महिला की दो अक्टूबर को जांच कराई गई, जिसमें उसे डेंगू से पीड़ित होना पाया गया।

Video Player
चार अक्टूबर को उसे भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से छह अक्टूबर को एम्स रायपुर रेफर किया गया और नौ अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।