Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा के सेक्टर 02 में आज गजब नजारा देखने को मिला जब भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय के जनसंपर्क के दौरान उनके पीछे कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव भी पहुंच गये। जनसंपर्क के दौरान आमजनता जैसे ही उत्साहपूर्वक प्रेमप्रकाश पाण्डेय का स्वागत किया जा रहा था, उसी दौरान देवेंद्र यादव वहां से भागते हुए निकल गये। इस दौरान भाजपा समर्थकों द्वारा पूरे उत्साह के साथ भिलाई बचाओ, कमल का फूल खिलाओ के नारे लगाये गये।
ज्ञात हो कि भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय द्वारा भिलाई में भिलाई बचाओ, कमल का फूल खिलाओ अभियान के तहत जनसंपर्क किया जा रहा है। जिसमें आमजनता द्वारा उन्हें भारी समर्थन दिया जा रहा है। इस दौरान महिलाएं, युवा एवं हर वर्ग उनसे सीधा जुड़कर भिलाई की खोई हुई पहचान वापस दिलाने क संकल्प ले रहा है।