Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
मुंबई। छोटे पर्दे की अभिनेत्रियों को बिकिनी में देखना उनके चाहने वालों को हजम नहीं होता है. कई बार एक्ट्रेसेस अपनी बिकिनी फोटोज शेयर कर मुश्किल में फंस जाती हैं.

मुंबई। बॉलीवुड से दूरी बनाकर साउथ पहुंचने के बाद एक्टेस मृणाल ठाकुर नए सिरे से अपनी इमेज बनाने की तैयारी हैं. पिछले साल साउथ में उन्होंने सीता रामम अपनी शुरुआत की. उन्होंने फिल्म में एक घरेलू महिला की भूमिका निभाई और पूरी तरह से साड़ी में लिपटी हुई नजर आईं. लेकिन अब अचानक बिकिनी में अपनी तस्वीरें पोस्ट करके उन्होंने सनसनी फैला दी है. मृणाल सोशल मीडिया पर अक्सर ग्लैमर बिखेरती हैं और अब अपनी नवीनतम बिकिनी तस्वीरों के साथ भी उन्होंने ऐसा ही किया है. मृणाल द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई नई तस्वीरों में वह ब्लू बिकिनी में लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं. ये तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं.
रिलीज को तैयार फिल्में

इस बीच खबरें हैं कि 2023 के आने वाले महीने मृणाल के लिए खास होने जा रही हैं. साउथ और बॉलीवुड में उनकी फिल्में एक के बाद एक आएंगी. साउथ में मृणाल जहां सुपरस्टार नानी की फिल्म में दिखेंगी, वहीं बॉलीवुड उनकी पांच फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं. यह अगल बात है कि हाल में रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सेल्फी में कैमियो रोल नोटिस नहीं हो पाया. इसकी वजह यह थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही. इस साल मृणाल बॉलीवुड की पिप्पा, पूजा मेरी जान, गुमराह, आंख मिचौली तथा लस्ट स्टोरीज 2 में दिखाई देंगी.