Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

मुंबई. पॉप सिंगर यो यो हनी सिंग अपने गानों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी किसी से विवाद को लेकर तो कभी फ्लर्टिंग को लेकर उनकी खबरें मीडिया में आना आम बात है. अब हनी सिंग उनकी आने वाली डॉक्यूमेंट्री को लेकर चर्चा में बने हुए हैं और हो भी कैसे नहीं इस डॉक्यूमेंट्री में उनकी लाइफ के कई राज से जो पर्दा उठने वाला है.
बता दें कि, हनी सिंग अपनी लाइफ पर बनने वाली डॉक्यूमेंट्री का ऐलान भी बड़े ही रोचक अंदाज में किया. हनी सिंह ने अपने 40वें जन्मदिन के मौके पर यह बात शेयर की. उन्होंने एनाउंसमेंट एक वीडियो के जरिए की है, जिसमें हनी रैप करते हुए घोषणा की है.