Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

DURG BJP : दुर्ग । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के नेतृत्व के दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के संयोजकत्व में आगामी 27 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे दुर्ग संगठन जिला के समस्त विधानसभाओं के प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल किया जाएगा । इस रैली के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता रविशंकर प्रसाद पूर्व केंद्रीय विधि मंत्री एवं सांसद शामिल होंगे।
DURG BJP : अति विशिष्ट अतिथि डॉ. सुश्री सरोज पाण्डेय भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा रहेंगे। नामांकन रैली पश्चात, 62- पाटन वि.स. प्रत्याशी विजय बघेल, 63- दुर्ग ग्रामीण वि.स. प्रत्याशी ललित चंद्राकर, 64- दुर्ग शहर वि.स. प्रत्याशी गजेन्द्र यादव एवं 67- अहिवारा वि.स. प्रत्याशी डोमनलाल कोर्सेवाड़ा द्वारा सामूहिक रूप से नामांकन दाखिल किया जाएगा।
जिला महामंत्री, भाजपा दुर्ग सुरेंद्र कौशिक एवं जिला कंट्रोल रूम भाजपा प्रभारी एवं सह संयोजक, जिला चुनाव प्रबंधन समिति राजेंद्र कुमार ने उक्त कार्यक्रम में चारों विधानसभाओं के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति का आग्रह किया है। कार्यक्रम स्थल की जानकारी निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमति जारी किए जाने के पश्चात प्रदान की जाएगी।