Durg breaking : सड़क, नाली, पानी समेत 18 जनहित के मुद्दों को लेकर अल्टीमेटम


Durg breaking : दुर्ग !  सड़क, नाली, पानी समेत 18 जनहित के मुद्दों को लेकर अल्टीमेटम दिया गया है। भाजपा ने पिछले दिनों निगम मुख्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास को ज्ञापन सौंपा गया और इस समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई। इसके बाद भी अब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। इसे लेकर भाजपा के पार्षद व उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने निगम को 15 सितंबर तक का अल्टिमेटम दिया है।

Durg breaking :  दया सिंह ने प्रेसवर्ता में कहा कि 15 सितंबर तक इन जनहित के मुद्दों को लेकर अल्टीमेटम दिया कि अगर समाधान नहीं हुआ तो भिलाई में इतिहास का सबसे बड़ा महाधरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की शहर सरकार भ्रष्ट हो गई है। 18 प्रतिशत कमीशनखोरी के साथ ये सब चल रहा है। ये अब बर्दाश्त से बाहर है। शहर सरकार नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे। दया सिंह ने कहा कि, 18 बिंदुओं पर पिछले दिनों चर्चा हुई थी। जिसके समाधान के लिए आश्वासन दिया गया था। लेकिन हम असंतुष्ट है।

Durg breaking : दया सिंह ने कहा कि, शहर के अलग-अलग वार्डों में विभिन्न प्रकार की समस्याएं व्याप्त है।लोगों को छोटी-छोटी चीजों के लिए दो-चार होना पड़ रहा है। आज पेयजल संकट गहरा गया है। शहर की अंदरूनी सड़कों का बुरा हाल है। सफाई व्यवस्था चौपट है।स्ट्रीट पोलों पर लाइट नहीं है। इस तरह की विभिन्न समस्या है। जिनका अगर समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।