Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

DURG BREAKING : दुर्ग ! दुर्ग के रेलवे स्टेशन के सामने जायका होटल में काम करने वाले कर्मचारी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, होटल के कर्मचारियों ने तत्काल मोहन नगर पुलीस को जानकारी दी, सूचना मिलते ही मोहन नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुँची। जिसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल मामला दुर्ग के स्टेशन रोड स्थित जायका होटल में कार्य करने वाले धर्मेंद्र पटेल का मृत अवस्था में बगल की दुकान की छत पर शव मिला,मृतक धर्मेंद्र एमपी के बालाघाट का रहने वाला है, जो की जायका होटल में ही वेटर का काम करता था, आपको बता दे की मृतक धर्मेंद्र पटेल शराब पीने का आदि भी बताया जा रहा है, रविवार की देर रात होटल का काम खत्म होने के बाद वह शराब पीकर आया था, जिसको लेकर होटल संचालक द्वारा उसे फटकार लगाई गई थी,
जिसके बाद वह सोने चला गया, हालांकी ये हत्या है या खुदकुशी ये जांच का विषय बना हुआ है, वही मोहन नगर थाना ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिय मर्चुरी भेज दिया है, इस पूरे मामले पर मोहन नगर पुलिस ने जायका होटल के चार लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।