दुर्ग बजट : इन 10 हॉस्पिटल में सैनिकों, पत्रकारों सहित अन्य को इलाज की सुविधा, जानें और क्या रहा बजट में…

दुर्ग। दुर्ग के मेयर धीरज बाकलीवाल ने बजट पेश किया। इसमें विभिन्न वर्गों सहित तमाम योजनाओं के लिए राशियों का आवंटन किया गया है। बजट में जनप्रतिनिधयों, पत्रकारों और निगम कर्मियों को शहर के 10 हॉस्पिटल में 50 परसेंट तक छूट के साथ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने का उल्लेख किया गया है।

दुर्ग। दुर्ग के मेयर धीरज बाकलीवाल ने बजट पेश किया। इसमें विभिन्न वर्गों सहित तमाम योजनाओं के लिए राशियों का आवंटन किया गया है। बजट में जनप्रतिनिधयों, पत्रकारों और निगम कर्मियों को शहर के 10 हॉस्पिटल में 50 परसेंट तक छूट के साथ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने का उल्लेख किया गया है। दाह संस्कार के लिए मुक्त कंडा और लकड़ी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। बीआईटी कॉलेज सभागार में महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम का बजट पेश किया। गोबर से निर्मित ब्रीफकेस लेकर महापौर सदन में पहुंचे।

जानें बजट क्या-क्या होंगे निर्माण

  • सड़क, नाली एवं SLRM सेंटर निर्माण के लिए 8 करोड़,
  • सड़क चौड़ीकरण एवं चौराहो का सौंदर्यीकरण 37 करोड़,
  • WMM, डामरीकरण एवं CC रोड निर्माण के लिए 14 करोड़,
  • मुख्य सड़कों के उन्नयन के लिसए 10 करोड़,
  • चौराहो, शेड निर्माण के लिए 12 करोड़,
  • नाली एवं पुलिया निर्माण के लिए 9 करोड़,
  • गिरधारी नाला कव्हर्ड एवं सड़क चौड़ीकरण कार्य 50 लाख
  • शंकर नाला सुदृढ़ीकरण छह करोड़, मोबाइल टॉयलेट के लिए 10 लाख
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 5 करोड़
  • सड़क, नाली, पुलिया और निगम संपत्तियों का संधारण 5करोड़ सहित अन्य और योजनाएं है।

पूर्व पार्षद, सैनिकों, महिला स्व सहायता समूहों और पत्रकारों को निगम के भवनों की बुकिंग के लिए 50 परसेंट छूट का प्रावधान किया गया है। पत्रकारों, खिलाड़ियों को खेल परिसर में स्पोर्ट्स इवेंट के लिए 50 परसेंट छूट का प्रावधान किया गया है। इस साल में शासन से एक रुपए प्रति वर्गफीट के मूल्य से नलघर कॉम्प्लेक्स, सदर नाका, ग्रीन चौक, अग्रेसन चौक, महात्मा गांधी मार्केट, सुभाष चंद मार्केट की जमीनें अपने हस्तांतरित कर पूंजीगत संपत्ति में बढ़ोत्तरी की है।