Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Durg Latest News : दुर्ग ! बीती रात एक निजी चैनल के डिबेट शो के दौरान दो दल के लोग आमने सामने आ गए। दोनों में विवाद इतना बढ़ा की बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसमें आज भिलाई पहुंचे जोगी जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अमित जोगी ने घटना की निंदा की और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल पूरा मामला भिलाई के सेक्टर 5 से शुरु हुआ। जहां एक डिबेट शो के दौरान कांग्रेस पार्षद आदित्य सिंह और जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आपस में विवाद हो गया।
जोगी कांग्रेस के युवक आरक्षण संबंधी कुछ प्रश्न कर रहे थे। इसी दौरान आदित्य सिंह से उनका विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। इस घटना को लेकर शनिवार को भिलाई पहुंचे अमित जोगी ने कहा कि आरक्षण व अन्य मुद्दे पर सवाल किया गया तो उसका सत्ता में बैठ लोग लाठी डंडे से जवाब दे रहे है। उन्होंने इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो इसके लिए प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की है।