Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Durg Parivartan Yatra दुर्ग। परिवर्तन यात्रा के माध्यम से प्रदेश भर में भ्रमण कर प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे प्रदेश स्तरीय नेताओं का परिवर्तन रथ जब दुर्ग शहर पंहुचा, तो साइंस कॉलेज के सामने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा और भाजयुमो जिला अध्यक्ष जीत यादव के नेतृत्व में सैकड़ो बाइक में सवार युवा मोर्चा कार्यकताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ परिवर्तन यात्रा की आगवानी की, आगे शहर भर में मंडल भाजपा और मोर्चा, प्रकोष्ठों की टीम ने यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया।
Durg Parivartan Yatra परिवर्तन यात्रा में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की धरती से निकलकर झारखंड में राजनीति का डंका बजाने वाले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड रघुवर दास रहे, उनके साथ दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, सचिन सिंह बघेल, भाजपा प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल, पूर्व मिनिस्टर महेश गागड़ा, रमशिला साहू, गागड़ा, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला यात्रा प्रभारी चतुर्भुज राठी परिवर्तन रथ पर आरुढ़ रहे।

आमसभा पहुंचने पर सभा में मौजूद जनसमूह को छत्तीसगढ़ी भाषा में संबोधित करते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा बर्बाद होते छत्तीसगढ़ को बचाने के लिए भ्रष्ट, घोटालेबाज और कमीशनखोर भूपेश सरकार को सत्ता से बाहर कर विकास और सुशासन लाने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना जरूरी है, इसी उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने परिवर्तन यात्रा निकाली है। परिवर्तन यात्रा के स्वागत में जो दुर्ग शहर में जो भाजपामय माहौल बना है, उससे छत्तीसगढ़ में परिवर्तन का संकेत स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
Durg Parivartan Yatra सांसद विजय बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ने लोकसभा चुनाव में उन्हें दुर्ग शहर की जनता ने अपार प्रेम देते हुए 60 हजार से भी ज्यादा वोटो से लीड दिलाई थी, आने वाले विधानसभा चुनाव में 2018 की तरह भुलावे में ना आते हुए भारतीय जनता पार्टी पर पुनः विश्वास करके छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी तो निश्चित रूप से कानून व्यवस्था की खराब स्थिति, भय और भ्रष्टाचार से छत्तीसगढ़ को मुक्ति मिलेगी।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि दुर्गा विधायक अरुण वोरा और धीरज बाकलीवाल की जोड़ी ने दुर्ग शहर का बंटाधार किया हुआ है। दुर्ग शहर को संभाग मुख्यालय भाजपा ने बनाया, दुर्ग में यूनिवर्सिटी और आईआईटी की स्थापना भाजपा ने की। दुर्ग भिलाई को एजुकेशन हब बनाने के लिए भाजपा ने काम किया, दुर्ग विधायक अरुण वोरा दुर्गा को कोई बड़ी उपलब्धि नहीं दिला सके बल्कि भाजपा के कामों में अपने नाम की पट्टी का लगाकर झूठा श्रेय लेते रहे, जिसे जनता समझती है। दुर्ग विधायक अरुण वोरा कांग्रेस के सभी निष्क्रिय और उदासीन विधायकों के सरदार है।

जनसभा के दौरान 50 से अधिक युवतियों ने कन्या शक्ति संयोजिका नम्रता बंसोड के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कर कमलों से भाजपा प्रवेश किया। पीली पगड़ी पहनकर युवतियों ने भाजपा जिंदाबाद का नारा लगाया और अगले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीतने का संकल्प लिया पार्टी में शामिल होने वाली युवतियों में भूमिका साहू, आरती सारथी, नेहा निषाद, कुमारी पिंकी, पूर्णिमा साहू, संजू साहू, लता साहू, तन्नू साहू, कुमारी ज्योति, कुमारी पायल, कुमारी अंजली, कुमारी आभा, ममता चंद्राकर, नीतू साहू, काजल साहू, तिरुपति साहू, रानी साहू, शिवानी साहू, हिमांशी साहू, प्रिया साहू, राधा शर्मा, वत्सल कोहरे, पूर्णिमा गोंड, पुष्पा साहू, सीमा साहू, रीना चंद्राकर, दीपमाला साहू, चांदनी साहू, पुष्पा ठाकुर आदि युवतियों ने महिला आरक्षण से उत्साहित होकर भाजपा के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए सदस्यता प्राप्त की।
कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया और आभार प्रदर्शन जिला यात्रा प्रभारी चतुर्भुज राठी ने किया। मंचासीन अतिथियों में पूर्व विधायक एवं विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू विधानसभा संयोजक कांतिलाल बोथरा, विधानसभा सहसंयोजक राजेंद्र कुमार, जिला यात्रा सह प्रभारी अरविंदर सिंह खुराना, राहुल गुलाटी देवनारायण चंद्राकर सहित जिले के अनेक प्रमुख नेता शामिल रहे। उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, दिलीप साहू, विनायक नातू, अल्का बाघमार,
दिनेश देवांगन, डॉ देवनारायण तांडी, अजय तिवारी, शिव चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, केएस चौहान, अलका बाघमार, मंत्री आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, प्रमोद नेमा, जिला प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड़, रजनीश श्रीवास्तव, नारायणदत्त तिवारी, जितेंद्र सिंह राजपूत, डॉ. शरद अग्रवाल, गजेंद्र यादव, मंडल प्रभारी संतोष सोनी, शिवेंद्र परिहार, मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार, डॉ. सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, मदन वाढ़ई, शिव चंद्राकर, रजा खोखर,
माया बेलचंदन, जीत यादव, हिमांशु सिंह, दिव्या कलिहारी, विनायक ताम्रकार, साजन जोसफ, अशोक कंडरा, अनूप गटागट, मनमोहन शर्मा, श्याम शर्मा, कृष्णा निर्मलकर, नरेश शर्मा, पोषण साहू, आसिफ अली सैय्यद, बानी सोनी, गायत्री साहू, कुमारी साहू, अजीत वैद्य, गायत्री वर्मा, जय श्री राजपूत, प्रीति श्रीवास्तव, रोमनाथ साहू, अमजद अली, गणेश निर्मलकर, अनिकेत यादव, आशुतोष मिलिंद, मुकेश बेलचंदन, बंटी चौहान, हिमांशु शुक्ला, दीपक सिन्हा, रीता देवी सिंह, तारण देवांगन, नवीन सिंह पवार, राजेश वर्मा, मोहन बागुल, दीपक उमरे, वीरेंद्र तन्ना, अश्वनी चंदेल, रोमनाथ साहू, टीकम साहू, सीमा तिडके, ममता देवांगन, विकास सेन, सुधा राठोर, गोविंद देवांगन, अनूप सोनी, दिनेश मिश्रा, निरंजय दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।