Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

दुर्ग। जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। यहां के गनियारी गांव के एक घर में बुजुर्ग महिला व युवती की खून से लथपथ शव मिले। दोनों रिश्ते में दादी-पोती बताए जा रहे हैं। बुधवार देर रात की यह घटना बताई जा रही है। घटना के समय दोनों घर पर अकेले थे। गुरुवार सुबह परिजन जब घर पहुंचे तो इसका खुलासा हुआ। पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग के गनियारी गांव में बुधवार देर रात दादी और पोती की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। गनियारी गांव में राजबती साहू (62) और उसकी पोती सविता साहू (19) दोनों साथ रहते थे। उनके परिवार के अन्य सदस्य पास में ही एक दूसरे घर पर रहते हैं। सविता 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। बुधवार देर रात अज्ञात ने दोनों की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। दोनों के रक्तरंजित शव घर पर पड़े मिले। घर के दूसरे सदस्य जब गुरुवार को घर पहुंचे तो उन्हें दोनों की लाशें दिखी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद जिले के एसपी जितेन्द्र शुक्ला सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।