Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। दुर्ग ट्रैफिक की टीम द्वारा सड़क सुरक्षा माह को देखते हुए लोगों को जागरुक करने शॉर्ट फिल्म गंगुआ का निर्माण किया। इस फिल्म को लघु फिल्म महोत्सव छत्तीसगढ़ में बेस्ट स्क्रिप्ट के लिए पुरस्कृत किया गया है। इस फिल्म में गंगुआ की भूमिका खुद डीएसपी सतीश ठाकुर ने निभाई। वहीं यातायात विभाग की पूरी टीम का इसमें सहयोग रहा। राष्ट्रीय सडक सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में 19 राज्यों के 6 भाषाएं और 460 फिल्मों में 5 छत्तीसगढी भाषा के वीडियो का हुआ चयन किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीष ठाकुर, सदानंद विंधराज के नेतृत्व में यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के विभिन्न संचालित शासकीय व निजी संस्थानो में जाकर यातायात नियम संबंधी जानकारी प्रदान किया जा रहा है साथ ही शार्ट फिल्म के माध्यम से भी आम नागरिको को यातायात के नियमों के संबंध में वीडियो बनाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में सम्मलित होने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा भी शार्ट फिल्म बनाया गया। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बनाये गये वीडियो का शीर्षक गंगुवा रखा गया। इस वीडियो में बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रो में शादी के दौरान बारात जाने हेतु टेक्टर, ट्रक, मेटाडोर जैसे माल वाहक वाहनों का उपयोग किया जाता है। इससे होने वाली दुर्घटना में कितने लोगों की जान चली जाती है उसको दर्शाया गया है। उक्त शार्ट फिल्म में उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीष ठाकुर, संदानंद विध्यराज व यातायात के कर्मचारियों द्वारा अभिनय किया गया। गंगुआ के पात्र में डीएसपी सतीश ठाकुर ने सराहनीय कार्य किया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बनाये गये शार्ट फिल्म की सराहना करने के साथ साथ पूरी टीम को बधाई दी।