Election Breaking : छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग जारी : रुझानों में BJP 8 और कांग्रेस 3 सीटों पर आगे


भिलाई। लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना शुरू हो गई है। देशभर में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा गठबंधन को बढ़त मिल रही है लेकिन इंडी अलायंस भी कड़ी टक्कर दे रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ में भी काउंटिंग जारी है। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में भाजपा 9 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 2 सीटों पर आगे हैं।

दुर्ग से विजय बघेल आगे
रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल आगे
कोरबा से ज्योत्सना महंत आगे
राजनांदगांव से भूपेश बघेल आगे
बिलासपुर से देवेन्द्र यादव आगे
सरगुजा से चिंतामणि महाराज आगे
बस्तर से महेश कश्यप आगे
कांकेर से भोजराज नाग आगे
महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी आगे
जांजगीर से कमलेश जांगडे आगे
रायगढ़ से राधेश्याम राठिया आगे