Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

दुर्ग। दुनिया भर में और भारत के भीतर भी बैटरी चलित वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ा है। सरकार और निजी क्षेत्रों द्वारा इसे प्रोत्साहित करने इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग यूनिट स्थापित किए जा रहे हैं। इस बड़े बाजार की संभावनाओं को देखते हुए दुर्ग के फुंडा में भी रीपा के तहत वाहन चार्जिंग यूनिट शुरू करने का निर्णय लिया गया है। बुधवार को कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने इस यूनिट का निरीक्षण किया। अन्य उत्पादों की भी जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन मौजूद थे।
गोबर पेंट की डिमांड बढ़ी, यूपी-पंजाब से उद्यमी पहुंच रहे

प्रदेश में पहले रायपुर में गोबर पेंट फैक्ट्री डाली गई। इसके बाद दुर्ग में इसकी शुरुआत की गई। वर्तमान में इस यूनिट की डिमांड पूरे देश में शुरू हो गई है। पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी इसकी शुरुआत की गई है। वहां के उद्यमी ने दुर्ग में पहुंचकर इसकी जानकारी ली। साथ ही मशीन लगाने का निर्णय लिया। अधिकारियों ने बताया कि एंटी बैक्टीरियल होने से गोबर पेंट की डिमांड बढ़ी है।
ठकुराइनटोला में बन रहा आकर्षक लक्ष्मण झूला
खारून नदी के किनारे बसे ठकुराइन टोला में मंदिर खारून नदी के बीच में बना है। हर साल बरसात में यहां पहुंच बाधित हो जाता है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यहां लक्ष्मण झूले की घोषणा की थी। इस पर कार्य आरंभ हो गया है। कलेक्टर ने निर्माण कार्य देखा। अधिकारियों ने बताया कि सितंबर तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसका उद्घाटन करेंगे।
हर ब्लॉक में पार्क, 2 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग के अलावा पाटन और धमधा में 4-4 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित किए जाएंगे। एक यूनिट में एक बड़े उद्योग के साथ 8 कुटीर उद्योग संचालित होंगे। इस प्रकार स्थापित उद्योगों में करीब 2 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। 31 मार्च को एक साथ इनका उद्घाटन होगा। कलेक्टर ने पाटन के तर्रा में बायोफ्लाक देखा। वे पाटन हास्पिटल भी गए। इसके अलावा सांकरा में स्कूली बच्चों चर्चा की।