Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ छोटे बेठिया थानाक्षेत्र के माड़ इलाके में हुई है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में एक दर्जन नक्सली मारे गए। वहीं दो से तीन जवानों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है।
मुठभेड की सूचना मिलने के बाद घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया है। एसपी कल्याण एलिसेला ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बतया कि एंटी नक्सल आपरेशन में निकले जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ अभी भी जारी है, इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए है। मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने की भी एसपी कल्याण एलीसेला ने की पुष्टि की है। एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि इस मुठभेड़ में टॉप नक्सल कमांडर शंकर राव मारा गया है। शंकर राव 25 लाख का इनामी था। मुठभेड़ में 4 एके 47 रायफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गये हैं। मारे गए नक्सलियों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। जवानों के लौटने के बाद विस्तृत जानकारी मिल सकती है।