Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

बिजनेस डेस्क। अडानी समूह के शेयरों में करीब तीन सप्ताह से जारी रैली पर आज गुरुवार को शुरुआती कारोबार में ब्रेक लग गया. आज जब कारोबार की शुरुआत हुई, तो अडानी ग्रीन को छोड़कर अडानी समूह के बाकी सभी शेयर नुकसान में खुले. इससे पहले करीब तीन सप्ताह से हर सेशन में समूह के कई स्टॉक्स पर अपर सर्किट लग रहा था.

आज जैसे ही बाजार खुला, समूह के ज्यादातर शेयर गिरावट के दबाव में आ गए. सिर्फ अडानी ग्रीन ने ही आज कारोबार की मजबूती के साथ शुरुआत की. कुछ मिनटों के कारोबार के बाद अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) ने भी वापसी की और गिरावट से उबरने में कामयाब हुआ. सुबह 09:40 बजे अडानी ग्रीन 4 फीसदी से ज्यादा और अडानी पोर्ट्स करीब 0.70 फीसदी के फायदे में था. अडानी ग्रीन पर आज लगातार 12वें दिन अपर सर्किट लगा है.
इससे पहले बुधवार को अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) लगातार गिरावट से उबरने में कामयाब रही थी और इसमें करीब 6 फीसदी की तेजी आई थी. हालांकि आज इसने कारोबार की शुरुआत नुकसान में की. इनके अलावा शुरुआती कारोबार में अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी विल्मर (Adani Wilmar), एसीसी (ACC), अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और एनडीटीवी (NDTV) समेत समूह के सभी शेयर शुरुआती कारोबार में गिरावट के शिकार हुए.