Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भिलाई नगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बीती रात भाजयुमो की कार्यकारिणी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की। इस सूची में भिलाई के युवा नेता मनीष पाण्डेय को भी शामिल किया गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा में दायित्व मिलने के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

मालूम हो कि मनीष पाण्डेय की गिनती प्रदेश के उन युवा नेताओ में होती है, जिन्होंने प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उनके सफल नेतृत्व में ही छत्तीसगढ़ में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट लीग का आयोजन भिलाई में किया गया था। वहीं वर्तमान में भी यंगिस्तान के बैनर तले उन्होंने महिला एवं पुरूष वर्ग में बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट का आय़ोजन कर प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया है।
मनीष यंगिस्तान के चेयरमेन के साथ ही, श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग के अध्यक्ष भी हैं और धर्म जागरण एवं समाज हित से जुड़े मुद्दों के लिए सदैव प्रखर रहे हैं। उनकी नियुक्ति से युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।