Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
रायपुर. दूल्हे की तरह सजी गाड़ी में कार की सन रूफ के बीच में बाहर खड़े… दबंग स्टाइल का चश्मा पहने…. बारातियों की तरह ढ़ोल-नंगाड़ों के साथ टीआई की ऐसी विदाई आपने कभी नहीं देखी होगी. इस विदाई में सारे नियम कायदा भूलकर पुलिस ने न केवल टीआई को अपने कंधे में बिठाया।

पूरा मामला डोंगरगढ़ का है और विदाई यहां के टीआई सुरेंद्र स्वर्णकार की थी. उनको जानने वाले लोग बताते है कि पिछले 10 महीनों में टीआई ने क्षेत्र के लिए काफी काम किया. यही कारण है कि उन्हें इस तरह विदाई दी गई. लेकिन अब ये विदाई विवादों में आ गई है और पुलिस महकमे में इसकी काफी चर्चा है. चर्चा इस बात को लेकर है कि जो पुलिस छोटे-छोटे नियम कायदों को लेकर लोगों का चालान काटती है. इस विदाई में जो नियमों की धज्जियां उड़ाई गई उस पर कार्रवाई कौन करेगा ?
जिस गाड़ी में टीआई की विदाई दी गई उसका नंबर प्लेट भी आरटीओ के नियमों के विपरित था. थाने के अंदर ढ़ोल नगाड़े बज रहे थे. वर्दी में स्टॉफ गाड़ी को धक्का लगा रहे थे. हालांकि इस मामले में टीआई का पक्ष लेने उन्हें फोन किया गया. लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका.