Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

जगदलपुर। तीन दिन पहले जंगल में पेड़ पर युवती की आत्महत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। दरअसल यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या थी। युवती अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी, इससे त्रस्त होकर प्रेमी उसे अपने साथ जंगल में ले गया। जंगल में प्रेमी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद प्रेमिका की हत्या कर उसे पेड़ पर फंदे से लटका दिया, ताकि लोगों को लगे कि युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में मृतका के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि 16 फरवरी के शाम 4 बजे रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने सहेली के साथ ग्राम कुरलुबहार गई थी। प्रार्थी की पुत्री रात्रि में घर वापस नही आने पर उसकी सहेली से पूछने पर उसने बताया कि प्रार्थी के पुत्री के साथ महेश के मोटर सायकल में बैठकर रात्रि 10.30 बजे वापस आ गई थी। प्रार्थी की पुत्री के घर नही आने पर प्रार्थी अपने सगे सम्बंधियों एवं रिश्तेदारों के यहां पता तलाश की। इस बीच 18 फरवरी 2024 को 10 बजे गांव के लोगों के माध्यम से पता चला कि उसकी बेटी ने भुसरकली जंगल में फांसी लगा ली है।
प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना माकडी में मर्ग क्र. 07/2024 धारा 174 जा.फी. कायम कर थाना प्रभारी विनोद कुमार साहू के हमराह स्टॉफ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के निरीक्षण पर युवती की मौत संदिग्ध लगी। घटनास्थल की बारिकी से जांच कर सबूत एकत्रित किए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जगदलपुर से वैज्ञानिक अधिकारी शषांक द्विवेदी को बुलाया गया। घटनास्थल की बारिकी से जांच कर युवती की मौत में संदेह जाहिर किया गया। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में युवती के साथ अनाचार करने के साथ ही युवती की हत्या गला घोटकर करने की बात सामने आई। जांच में पता चला युवती किसी युवक के साथ प्रेम में थी और अपने प्रेमी से शादी करने के लिए लगातार दबाव बना रही थी।
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवती का प्रेम-प्रसंग कुरलूबहार में रहने वाले युवक लखींचद मरकाम से चल रहा था। लखीचंद ने युवती से शादी का वादा कर उसका शारिरिक शोषण किया था। इसी दौरान लखीचंद का रिश्ता ओडिशा की एक लड़की से तय कर दिया गया। लखीचंद का रिश्ता तय होते ही युवती परेशान हो गई और वह लखीचंद से ओडिशा निवासी युवती से रिश्ता तोड़ने की बात कह रही थी। लखीचंद लगातार बढ़ रहे दबाव के चलते गुस्से में था और उसने हत्या की प्लानिंग रच डाली। युवक ने गूगल में हत्या करने का तरीका भी सर्च किया, लेकिन तमाम कोशिश के बाद भी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।