Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

बिलासपुर। जिला अस्पताल में कार्यरत एक महिला चिकित्सक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। घटना जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र है। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ पूजा चौरसिया ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डॉक्टर के मां व भाई अमेरिका में रहते हैं और इनका मायका सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा में है। बताया जा रहा है की महिला का विवाह चार साल पहले डॉक्टर अनिकेत से हुई थी जिनके कोई बच्चे नहीं थे पति-पत्नी सरकंडा थाना क्षेत्र मे रहते थे। वहीं डॉ पुजा तीन चार दिनों से अपने मायके स्थित घर पर ही अकेले रह रही थी। उनके पति रविवार को अस्पताल में ड्यूटी पर थे पडोसियों के माध्यम से सूचना मिलने पर भागते हुए ससुराल पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।