Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भिलाई। दुर्ग में एक कबाड़ की फैक्ट्री में सोमवार तड़के आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और 4 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर फैक्ट्री संचालक ने आग से 85 लाख रुपए का नुकसान होने का दावा किया है, जो कि पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। पुलिस का उससे माल के बिल और दस्तावेज मांगे गए हैं।

जेवरा सिरसा थाना प्रभारी सेवा भारती ने बताया कि उन्हें सोमवार तड़के 4 बजे के करीब एनके इंडस्ट्रीज में आग लगने की सूचना मिली थी। फैक्ट्री में प्लास्टिक के कबाड़ रिसाइकिल करने का काम किया जाता है। इसलिए वहां आग तेजी से फैल गई और बड़ा रूप ले लिया। पुलिस ने तुरंत अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग दुर्ग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वहां दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची। दमकल कर्मियों ने लगभग चार से साढ़े चार घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद सुबह 9 बजे के करीब आग पर काबू पाया। आग बुझाने में लगभग 10-15 गाड़ी पानी और फोम का इस्तेमाल किया गया। समय पर आग बुझ जाने से आग दूसरी फैक्ट्री तक नहीं पहुंच सकी।