Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों और प्रबंधन के लिए यह खबर खास है। कर्मचारी से अधिकारी बनने के लिए दो बार ई-0 परीक्षा हो चुकी है। कहीं ऐसा न हो जाए कि तीसरी बार परीक्षा की नौबत आ जाए।

भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों और प्रबंधन के लिए यह खबर खास है। कर्मचारी से अधिकारी बनने के लिए दो बार ई-0 परीक्षा हो चुकी है। कहीं ऐसा न हो जाए कि तीसरी बार परीक्षा की नौबत आ जाए। सेल कर्मचारियों के फेसबुक पेज और वाट्सएप ग्रुप में एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धांधली का संकेत दिया गया है।
बकायदा, सेटिंग का आरोप लगाया गया है। यह मैसेज सेल के सभा कर्मचारियों और अधिकारियों की नजरों से गुजर रहा है। बावजूद, अगर, सेल प्रबंधन इसको नजर अंदाज करता है तो कहीं न कहीं बड़ी चूक हो सकती है। वायरल मैसेज अफवाह भी हो सकती है। लेकिन यह बात कैसे साबित होगी।
सेल प्रबंधन को इसकी जांच-पड़ताल करके स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि कर्मचारियों में भय का माहौल न बनने पाए। नकारात्मक माहौल से कंपनी की ही छवि धूमिल होती है। वायरल मैसेज में दावा किया जा जा रहा है कि जिनके सर्विस में 8-12 अंक आएगा। वही पैसा देने के लिए तैयार बैठे हैं…। उनको साक्षात्कार में आसानी से 13-14 नंबर दे दिया जाएगा।
मैसेज लिखने वाले कर्मचारी यहां तक लिखा है कि पहले मैनेजमेंट ने काम किया आसान, सभी पेपर आसान पूछा। सिर्फ रीजनिंग का पेपर कठिन कर दिया। इसमें भी कई सीनियर लोग क्वालीफाई नहीं कर पाएंगे। यहां तक दावा कर दिया गया है कि भिलाई से कुछ लोग दिल्ली दौड़ शुरू कर दिए हैं। 10 तक रेट चला गया है…।
6 नवंबर 2022 को लिखित परीक्षा हुई थी। 22 दिसंबर 2022 को परीक्षा का परिणाम निरस्त किया गया था। बता दें कि बोकारो स्टील प्लांट में धांधली पकड़े जाने के बाद परीक्षा का रिजल्ट रद्द कर दिया गया था। इसके बाद दोबारा JO-2022 की परीक्षा 18 मार्च को कराई गई। उपरोक्त परीक्षा केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड के माध्यम से हुई।