Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी बाजपेयी निर्वाचित हुए थे। आज का दिन भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा विशेष है क्योंकि आज ही के दिन विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की स्थापना हुई थी। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने आज वैशाली नगर वार्ड के खंडेलवाल भवन में आयोजित भाजपा स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए।
श्री सेन ने कहा कि राष्ट्रीय अखण्डता, कश्मीर के भारत में पूर्ण विलय, कबाइली वेश में पाकिस्तानी आक्रमण के प्रतिकार, परमिट व्यवस्था एवं धारा 370 की समाप्ति सहित पृथकतावाद से निरन्तर संघर्ष करने वाली एकमात्र पार्टी भारतीय जनसंघ या भाजपा है, अन्यथा कश्मीर का बचना कठिन था। बड़े ही संघर्षों के साथ हमारी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हमारी पार्टी की विचारधारा के नेताओं ने यहां तक इस पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाया। आज भारतीय जनता पार्टी के जितने वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं जिन्होंने पार्टी को यहां तक पहुंचाया है उनके सम्मान का भी दिन है। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपानीत राजग शासन के दौरान रखी है। भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म-मानवदर्शन’ को अपने वैचारिक दर्शन के रूप में अपनाया है। साथ ही पार्टी का अंत्योदय, सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास एवं सुरक्षा पर भी विशेष जोर है।
आज इस समारोह में वैशाली नगर मंडल के वरिष्ठ भाजपा नेताओं का सम्मान किया गया। सभी नेताओं ने अपने अपने विचार रखे, कनिष्ठ कार्यकर्ता और युवाओं ने यह जाना कि किन नीति नियमों और अनुशासित आदर्शों पर चल कर भाजपा डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक का सफर पूरा कर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी।
भाजपा स्थापना दिवस और सम्मान समारोह के इस कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मिथिला खिचरिया, प्रवीण पांडेय, शंकरलाल देवांगन, प्रभुनाथ मिश्रा, विजय सिंह, त्रिलोचन सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मिश्रा, स्मिता दोड़के, प्रेमचंद देवांगन, विजय शुक्ला, दिनेश मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह, विनय सेन, विजय तिवारी ने भी संबोधित किया। लोकसभा चुनाव में दुर्ग के प्रत्याशी सांसद विजय बघेल को वैशाली नगर विधानसभा से 1 लाख से अधिक मतों के अंतर से विजयी बना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का भी संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया।
समारोह में विधायक रिकेश सेन ने वैशाली नगर मंडल के 51 वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों भाजपाइयों ने “फिर एक बार मोदी सरकार” के संकल्प को दोहराते हुए “मैं भी हूं मोदी परिवार” का जयघोष किया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने के “संकल्प अटल खिलेगा कमल” के लक्ष्य की शपथ का वाचन किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्रीमती अन्नू राणा, नमिता हांडा, स्नेहा शाह, भारती साहू, नीतू गुप्ता, कुलवंती सिंह, भारती देशमुख, अवतार सिंह, मदन सेन, मुरलीधर गुलहाने, निखिल सोनी, अखिलेश सिंह, मोतीलाल श्रीवास्तव, कुबेर शर्मा, रामा राव, राजेश चौधरी, आलोक जैन, गिरजेश सिंह, अंकित जैन, सतीश सिंह, शशी भगत, लक्ष्मण चौधरी, नागेंद्र सिंह, संजय सिंह राठौर, दिनेश चुरहे, भीखम सिंह राजपूत, हरविंदर सिंह, मुखविंदर सिंह सहित भाजपा, भाजयुमो तथा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।