Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

कोण्डागांव । जिले के साइबर सेल और बयानार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाघ के खाल की तस्करी करने वाले 4 आरोपियों को टेमरू गांव के जंगल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बाइक में रखे नीले रंग की पॉलिथीन से बाघ का खाल जब्त किए है। बता दें कि पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम टेमरू जंगल के पास दबिश देकर 2 बाइक में सवार 4 व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे में एक बाघ की खाल पॉलिथीन के अंदर मिली।
दूसरे पॉलिथिन में बाघ के दांत और अवशेष मिले। आरोपियों का नाम पता पूछने पर चारों ने अपना नाम कारूराम गोटा, सोनू राम कुमेटी, देउराम उसेण्डी, लखमु ध्रुव बताया। चारों आरोपी नारायणपुर के ओरछा के रहने वाले थे। पूछताछ पर आरोपियों ने बाघ की खाल और अवशेष बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार करना स्वीकार किया। आरोपियो के कब्जे से खाल, दांत (20 लाख रुपये अनुमानित कीमत), घटना में प्रयुक्त दो बाइक 4 मोबाइल जब्त किया गया है।