Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

नईदिल्ली। भारत सरकार द्वारा चयनित पांच विभूतियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत रत्न से सम्मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व पीएम नरसिंह राव, बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया है। इन सभी विभुतियों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया।
पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी खराब स्वास्थ्य के कारण भारत रत्न लेने नहीं पहुंच सके। ऐसे में राष्ट्रपति ने बाकी चार विभूतियों को कार्यक्रम में भारत रत्न से सम्मानित किया। चौधरी चरण सिंह का भारत रत्न लेने के लिए उनके पोते जयंत सिंह पहुंचे, वहीं नरसिंह राव का भारत रत्न पीवी प्रभाकर राव पहुंचे। इसी प्रकार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का भारत रत्न लेने उनकी पोती नमिता कुमारी पहुंची। प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथ का भारत रत्न लेने उनकी बेटी नित्या राव राष्ट्रपति भवन पहुंचीं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य नेता भी शामिल हुए।