Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Gaurela Pendra Marwahi गौरेला पेंड्रा मरवाही ! गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में उत्तर प्रदेश के दो गैंगस्टर गिरफ्तार हुए हैं जिनके बारे में आशंका है कि ये छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जाकर कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। गौरेला पुलिस और आबकारी विभाग ने पीपरखूंटी में चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल को संदिग्ध पाते हुए रुकवा कर जब उसकी तलाशी ली तो इनमें से दो लोगों के पास एक देसी कट्टा , चार जिंदा कारतूस सहित एक वॉकी टॉकी का भी सेट मिला। जिस पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी करते हुए इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और पूछताछ में इन्होंने बताया कि कट्टा और कारतूस को बेचने रायपुर जा रहे थे हालांकि पुलिस ने इस बयान पर यकीन नहीं करते हुए आगे तफ्तीश शुरू कर दी है।
Gaurela Pendra Marwahi जिले के पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बतलाया कि दोनो आरोपियों में से एक उत्तरप्रदेश के कौशांबी का रहने वाला संतोष मिश्रा और दूसरा प्रयागराज का रहने वाला राजेश अग्रवाल है, जिनके रायपुर जाकर किसी वारदात को अंजाम देने संभावना थी, वही जिस बाइक में आरोपी जा रहे थे वह बाइक भी चोरी की निकली, जिसे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ही चोरी की गई थी ।
वहीं जप्त वॉकी-टॉकी की रेंज ढाई किलोमीटर आपस में संपर्क करने वाली थी । बहरहाल पुलिस दोनों आरोपियों के बारे में उत्तर प्रदेश की पुलिस से संपर्क कर और भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है जिनके ऊपर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज थाने में दो मामले दर्ज होने की बात पहले शुरुआती तफ्तीश के दौर में पुलिस को पता चली है । फिलहाल दोनों आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है….