Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
रायपुर। छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता है। यह सम्मान उन्हें पंथी नृत्य प्रतियोगिता में पहले नंबर पर जीत हासिल करने के बाद मिला। इस उपलब्धि के लिए यूनिवर्सिटी के कुलपति ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता है। यह सम्मान उन्हें पंथी नृत्य प्रतियोगिता में पहले नंबर पर जीत हासिल करने के बाद मिला। इस उपलब्धि के लिए यूनिवर्सिटी के कुलपति ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी है।

आपको बता दें कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने अखिल भारतीय अंतर कृषि विश्वविद्यालय युवा महोत्सव का आयोजन करवाया। इरा 21वें एग्री यूनिफेस्ट का आयोजन कृषि विज्ञान यूनिवर्सिटी बेंगलुरू में सम्पन्न हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने लोक नृत्य प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय पारंपरिक पंथी नृत्य किया और लोकनृत्य कैटेगरी में उन्हें पहला स्थान मिला है। नृत्य की पूरी टीम को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। गोरतलब हो कि छत्तीसगढ़ से इस आयोजन में 31 विद्यार्थियों का ग्रुप शामिल हुआ। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 15 मार्च को बेंगलुरु में इस 5 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम “एग्री यूनिफेस्ट” का उद्घाटन किया था। यह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहयोग से बेंगलोर कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें 60 राज्यों के कृषि विश्वविद्यालयों/ डीम्ड विश्वविद्यालयों/केंद्रीय विश्वविद्यालयों के 2500 से अधिक प्रतिभाशाली छात्रों ने भाग लिया और ललित कला के तहत 18 कार्यक्रमों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
विभिन्न भारतीय संस्कृतियों को जोड़कर भारतीय कृषि को एकीकृत करने के उद्देश्य से 1999-2000 के दौरान आईसीएआर द्वारा अखिल भारतीय अंतर कृषि विश्वविद्यालय युवा महोत्सव की अवधारणा और शुरुआत की गई थी। इस आयोजन में अन्य कई कैटेगरी में अलग-अलग करीब 20 प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इस सांस्कृतिक महोत्सव में नृत्य, गायन, कला, साहित्य और नाट्य विधा जैसे कई कार्यक्रम हुए। नाटक विधा के अंतर्गत भी यूनिवर्सिटी को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। पोस्टर मेकिंग में यूनिवर्सिटी की छात्रा ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। इस सफलता को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इसी तरह भविष्य भी मेहनत कर और भी उपलब्धि हासिल करनी है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के आयोजन में इस साल देश भर के 65 कृषि विवि की टीमें शामिल हुई।