Hen लव स्टोरी : लंगड़ी मुर्गी के प्‍यार में पागल है यह मुर्गा, मुर्गे का श्रिम्प व मुर्गी का नाम…

नई दिल्‍ली: एक मुर्गा एक लंगड़ी मुर्गी से बेपनाह मोहब्‍बत करता है। अपनी 'लैला' से इस 'मजनू' को जरा सी दूरी तड़पा देती है। इस मुर्गे का नाम है श्रिम्‍प मुर्गी का नाम बेसिल है। दोनों अमेरिका के पेनसिलवेनिया में एनिमल सैंक्‍चुअरी में रहते हैं। चटाइयों और बेबी गेट्स से बने बाड़े में इन्‍हें एक साथ देखते ही बनता है।

नई दिल्‍ली: एक मुर्गा एक लंगड़ी मुर्गी से बेपनाह मोहब्‍बत करता है। अपनी ‘लैला’ से इस ‘मजनू’ को जरा सी दूरी तड़पा देती है। इस मुर्गे का नाम है श्रिम्‍प मुर्गी का नाम बेसिल है। दोनों अमेरिका के पेनसिलवेनिया में एनिमल सैंक्‍चुअरी में रहते हैं। चटाइयों और बेबी गेट्स से बने बाड़े में इन्‍हें एक साथ देखते ही बनता है। इनकी आपसी केमिस्‍ट्री इंसानों को भी पीछे छोड़ देती है। दोनों सैंक्‍चुअरी में रेस्‍क्‍यू करके लाए गए थे। एक ही सैंक्‍चुअरी में ये 18 महीने से थे। लेकिन, पिछले साल अक्‍टूबर से दोनों साथ-साथ रहने लगे।

अक्‍टूबर 2022 में बेसिल का इंफेक्‍शन के कारण एक पैर काटना पड़ा था। अगर पैर न काटा जाता तो इंफेक्‍शन से उसका मरना तय था। पैर कटने से मुर्गी की जान बच गई। लेकिन, वह एक पैर की हो गई। करीब-करीब उसी समय श्रिम्‍प को भी उस बाड़े में लाया गया जहां मुर्गी को रखा गया था। श्रिम्‍प को दूसरे मुर्गे बहुत ज्‍यादा परेशान कर रहे थे।

धीरे-धीरे प्‍यार चढ़ा परवान
इसी दौरान श्रिम्‍प और बेसिल का प्‍यार परवान चढ़ा। बेशक, बेसिल को श्रिम्‍प के साथ जोड़ी बनाने में थोड़ा वक्‍त लगा। लेकिन, अब दोनों शानदार ‘कपल’ बन चुके हैं। वे एक-दूसरे को ट्रीट देते हैं, एक-दूसरे के लिए डांस करते हैं। यहां तक वेटनरी डॉक्‍टर के पास अलग-अलग जाने से मना तक करते हैं।,

जिस सैंक्‍चुअरी में दोनों रहते हैं, उसका नाम ‘हेयर विद अस’ है। इसकी संस्‍थाक एमैंडा क्‍लार्क हैं। वह कहती हैं कि बेसिल के लिए श्रिम्‍प दीवाना है। वह उसे देखते ही डांस करने लगता है। जब तक आप इन दोनों का प्‍यार आंखों से नहीं देख लेते, यकीन करना मुश्किल है।

एक-दूसरे को न देखें तो बढ़ जाती है बेचैनी
श्र‍िम्‍प बेसिल के प्रति बहुत स्नेह रखता है। जब भी दोनों अलग होते हैं तो श्रिम्‍प बेसिल को देखने के लिए बहुत उत्साहित रहता है। मुर्गे से जब भी जैसे भी बन पड़ता है वह बेसिल के सामने नाचता है। श्रिम्‍प उसके सामने बेरीज (Berries) गिराता है ताकि बेसिल उन्‍हें खा सके। दोनों एक-दूसरे को बेबी गेट से निहारते हैं। बेसिल भी श्रिम्‍प से प्‍यार करती है। लेकिन, इसका इजहार थोड़ा अलग तरह से करती है। एक-दूसरे को न देखने पर इनकी बेचैनी बढ़ जाती है। ये दोनों बिल्‍ली या कुत्‍ते से कम समझदार नहीं हैं।