Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
ग्वालियर. मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक 18 साल की लड़की ने गुस्से में आकर एक की-पेड मोबाइल फोन को निगल गई। यह फोन पेट में जाकर आमाशय में फंस गया। परिजनों को जब इसके बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया।

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक 18 साल की लड़की ने गुस्से में आकर एक की-पेड मोबाइल फोन को निगल गई। यह फोन पेट में जाकर आमाशय में फंस गया। परिजनों को जब इसके बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया। वह आनन-फानन में युवती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अच्छी बात यह रही कि डॉक्टरों ने अपनी सूझबूझ लड़की के पेट से सर्जरी कर मोबाइल निकाल दिया।
निगल गयी मोबाइल फोन
भिंड जिले के अमायन कस्बे में रहने वाली 18 साल की युवती ने गुस्से में आकर की पैड वाला मोबाइल निगल लिया. बताया जा रहा है कि घर में युवती का किसी बात को लेकर परिवार से झगड़ा हुआ था. झगड़ा इतना बढ़ा कि युवती ने गुस्से में आकर की पुश बटन की पैड वाला मोबाइल मुंह में डालकर निगल लिया. युवती के मोबाइल निगलते ही उसके परिवार में हड़कंप मच गया. परिवार वाले उसे पहले भिंड के अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती को तत्काल ग्वालियर ले जाने के लिए कहा. भिंड से रेफर होकर युवती को परिवार के लोग ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे. सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने जांच की तो युवती के आमाशय में मोबाइल अटका हुआ था.
पेट में फंसा मोबाइल
सर्जरी विभाग में डॉक्टरों की टीम ने जांच की तो मोबाइल युवती के आमाशय में जाकर फंस गया था. मोबाइल को बाहर निकालने का एकमात्र रास्ता ओपन सर्जरी था. आखिर में डॉक्टरों ने ओपन सर्जरी कर मोबाइल बाहर निकालने का फैसला किया. सर्जरी विभाग में करीब आधा दर्जन डॉक्टरों की टीम ने मोर्चा संभाला. लगभग डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन चला. इसके बाद डॉक्टरों ने युवती के पेट से मोबाइल बाहर निकाल लिया.