Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भिलाई-3। भिलाई तीन थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। यहां दो दिन के भीतर दो लोगों की सड़क दुर्घटना में जान चली गई। ताजा मामला बुधवार रात का है। यहां स्कूटर की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर स्कूटर चालक की तलाश में जुट गई है।

भिलाई तीन टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि घटना बुधवार रात 8.35 बजे चरोदा डीमार्ट के सामने की है। भिलाई तीन शांतिनगर निवासी जुगल किशोर मेश्राम (74 वर्ष) हनुमान के कार्यक्रम में शामिल होने काली मंदिर चरोदा गए थे। वहां पूजा पाठ करने के बाद उन्होंने नेशनल हाइवे पैदल क्रास किया। इसके बाद डीमार्ट के सामने सड़क किनारे खड़े होकर आटो का इंतजार कर रहे थे। लोगों ने बताया कि इसी दौरान स्कूटर में सवार तीन लड़के तेज रफ्तार में आए और पीछे से बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की बुजुर्ग उछल कर सड़क पर दूर जा गिए। तीनो लड़के भी वहां गिरे, लेकिन जब तक लोग पहुंचते वो लोग वहां से गाड़ी लेकर भाग गए।