Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
रायपुर। लंबे समय से कोरिया के जनपद पंचायत बैकुंठपुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कश्यप को हटाए की मांग की जा रही थी। जनपद पंचायत में आधे जनपद सदस्यों ने सीईओ पर गैर जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर जनपद पंचायत अध्यक्ष ने भी सीईओ को हटाने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था। मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद तत्काल प्रभाव से सीईओ को हटा दिया गया।

रायपुर। लंबे समय से कोरिया के जनपद पंचायत बैकुंठपुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कश्यप को हटाए की मांग की जा रही थी। जनपद पंचायत में आधे जनपद सदस्यों ने सीईओ पर गैर जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर जनपद पंचायत अध्यक्ष ने भी सीईओ को हटाने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था। मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद तत्काल प्रभाव से सीईओ को हटा दिया गया। उनकी जगह नये सीईओ के तौर पर मनोज सिंह जगत को पदस्थ किया गया है।
बैकुंठपुर में जनपद पंचायत सीईओ (डिप्टी कलेक्टर) की मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद सीईओ विनय कुमार कश्यप को हटा दिया गया। पिछले दिनों सीओ को हटाने के लिए सर्वदलीय धरना प्रदर्शन किया गया था। भाजपा कांग्रेस, गोडवाना पार्टियों ने सीईओ के कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।

इस जनपद पंचायत में चार साल में नौ मुख्य कार्यपालन अधिकारी हटाए जा चुके हैं। पच्चीस सदस्यों वाली जनपद पंचायत में आधे जनपद सदस्यों की कुछ महीने पहले पदस्थ हुए सीईओ विनय कश्यप को हटाने की मांग थी।