Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
नई दिल्ली. 'किक', 'रेड', 'बर्फी', 'मैं तेरा हीरो', 'रुस्तम' जैसी कई शानदार फिल्मों में नजर आ चुकीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज के घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं. पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूर इलियाना डिक्रूज ने सोशल मीडिया पर गुड न्यूज शेयर करते हुए बताया है कि वह जल्द मम्मी बनने वाली हैं. 37 साल की इलियाना डिक्रूज ने अभी तक शादी नहीं की है.

नई दिल्ली. ‘किक’, ‘रेड’, ‘बर्फी’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘रुस्तम’ जैसी कई शानदार फिल्मों में नजर आ चुकीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज के घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं. पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूर इलियाना डिक्रूज ने सोशल मीडिया पर गुड न्यूज शेयर करते हुए बताया है कि वह जल्द मम्मी बनने वाली हैं. 37 साल की इलियाना डिक्रूज ने अभी तक शादी नहीं की है.
इलियाना डिक्रूज ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर सभी को हैरान कर दिया. हालांकि, अपने होने वाले बच्चे के पापा को लेकर उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है.
इलियाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर की है.
उन्होंने एक बेबी रोपर शेयर किया है, जिसपर लिखा है ‘एंड सो द एडवेंचर बिगिन्स’ और इसके साथ ‘ममा’ पेंडेंट की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘कमिंग सून. मेरी नन्ही जान तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती.’
इलियाना के प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद जहां उनके फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो ये जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि आखिर इस होने वाले बच्चे के पापा कौन हैं?
हाल ही में ये खबर आईं थीं कि इलियाना डिक्रूज बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं. कॉफी विद करण सीजन 7 के एक एपिसोड में करण जौहर ने इनके रिश्ते को कंफर्म भी किया था. दोनों को साथ में फैमिली वेकेशन्स के दौरान भी स्पॉट किया गया था. लेकिन एक्ट्रेस ने अब तक इस रिश्ते को कंफर्म नहीं किया.