Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Independence Day : भिलाई…77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बी. एम. शाह हॉस्पिटल परिवार में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर हर्षोल्लास के साथ आज़ादी का पर्व मनाया गया।*

Independence Day : कार्यक्रम की शुरुवात अस्पताल के मेडिकल डॉयरेक्टर डॉ. जय तिवारी ने मां भारती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर ध्वजारोहण किया गया।
इस दौरान अस्पताल के मेडिकल डॉयरेक्टर डॉ. जय तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सबको बधाईयां दी एवं स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताया।
साथ ही हॉस्पिटल के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. राहुल सिंह ने स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी। साथ ही हॉस्पिटल परिसर में हमारे कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम का अंतिम संबोधन अस्पताल के डायरेक्टर ऑपरेशन डॉ. अरूण मिश्रा के द्वारा किया गया, जिसमें स्वतन्त्रता दिवस के महत्त्व को बताया एवं देश की स्वच्छता बनाएं रखने के लिए अपील की एवं कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।
इस कार्यक्रम के दौरान हमारे हॉस्पिटल के ट्रस्टी, कार्यकारी निदेशक, चिकित्सा निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक, निदेशक (संचालन), मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं समस्त विभागाध्यक्ष के साथ सभी कर्मचारी उपस्थित थे।