Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत तृतीय चरण में दुर्ग सीट के लिए 7 मई को मतदान होना है। जिले में शांतिपूर्ण, निर्भिक एवं निर्विध्न चुनाव सम्पन्न कराये जाने हेतु केन्द्रीय अद्धसैनिक बल की तैनाती की गई है। चुनाव ड्यूटी के लिए दुर्ग जिले में केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों को आगमन हुआ है, जिन्हें विभिन्न स्थानों में ठहराया गया है। केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के अधिकारी व कर्मचारियों को जिलें की सामान्य जानकारी देने के लिए गुरुवार को कला मंदिर सेक्टर 6 में इंडक्सन एवं ब्रीफिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम जिले के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के अधिकारी एवं जवानों का विनम्रता से स्वागत करते हुये उन्हें जिलें में पदस्थ अधिकारियों से परिचय कराया गया। इस मौके पर बाहर से आये अधिकारी व कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से जिले की भौगोलिक स्थिति की जानकारी दी गई। विधानसभावार बनाये गये सामान्य एवं संवेदनशील केन्द्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही जिले में चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से स्थापित एफएसटी एसएसटी लोकेशनों के बारे में बताया गया।

कार्यशाला में चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं एवं कानूनी प्रावधानों के संबंध में भी संक्षिप्त जानकारी दी गई। मतदान दिवस के पूर्व जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण निर्मित करने हेतु पुलिस द्वारा तैयार कार्ययोजना के अनुरूप उन्हें डिप्लाय किये गये थाना व चौकी क्षेत्रांतर्गत फ्लैग मार्च, मोबाईल चेकिंग पाईंट, फुट मार्च की कार्यवाही करने के लिए अवगत कराया गया। अंत में सभी अधिकारियों व जवानों को चुनाव सम्पन्न कराये जाने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उन्हें रवाना किया गया।