इंस्टाग्राम का नया फीचर लांच : अब इतने लिंक भेज सकते हैं, जानें प्रोसेस

नई दिल्ली। इंस्टाग्राम यूजर्स अब अपने बायो में 5 लिंक ऐड कर सकते हैं। इस बात की जानकारी मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम चैनल अकाउंट के जरिए दी है। इससे पहले यूजर्स अपने बायो में केवल एक ही लिंक ऐड कर पाते थे।

नई दिल्ली। इंस्टाग्राम यूजर्स अब अपने बायो में 5 लिंक ऐड कर सकते हैं। इस बात की जानकारी मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम चैनल अकाउंट के जरिए दी है। इससे पहले यूजर्स अपने बायो में केवल एक ही लिंक ऐड कर पाते थे।

हालांकि, इस फीचर के बिना कई लोग थर्ड पार्टी सर्विस ‘लिंकट्री’ के जरिए एक से अधिक लिंक को बायो में ऐड करते हैं। लिंकट्री अपने यूजर्स को कई URL (लिंक) के साथ एक वेबपेज बनाने का ऑप्शन देता है। इसके बाद उस वेबपेज के लिंक को यूजर्स इंस्टाग्राम के बायो में ऐड करते हैं।

इंस्टाग्राम में ही दिखेंगे सभी 5 लिंक
लिंकट्री के जरिए बायो में ऐड किए गए सभी लिंक इंस्टाग्राम में नहीं दिखते हैं, लेकिन इस फीचर के बाद अब सभी 5 लिंक इंस्टाग्राम में दिखने लगेंगे। हालांकि, अगर कोई आपके इंस्टाग्राम प्रोफाइल में विजिट करेगा तो उसे सभी लिंक नहीं दिखेंगे। प्रोफाइल विजिटर को एक लिंक के साथ ‘अदर्स’ का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने पर विजिटर को आपके द्वारा ऐड किए गए सभी लिंक दिखने लगेंगे।

बायो क्या होता है?
बायो को हम ‘इंट्रोडक्शन लाइन’ समझ सकते हैं। इसके जरिए अपने प्रोफाइल के बारे में बताना होता है। जैसे की सभी का एक इंट्रो होता है, जिसके जरिए हम खुद को इंट्रोड्यूस करते हैं। उसी तरह हम बायो कि मदद से प्रोफाइल विजिटर को अपने प्रोफाइल के बारे में इंट्रोड्यूस कराते हैं।

इंस्टाग्राम के बायो लिंक शेयर करने के फायदे?

  • आप मल्टीपल सोशल मीडिया अकाउंट को ऐड कर सकते हैं।
  • आप अपनी वेबसाइट, यूट्यूब चैनल को प्रमोट कर सकते हैं।
  • आप अपने या किसी और के NGO, बिजनेस को प्रमोट कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम ने क्रॉस-प्लेटफॉर्म शेयरिंग सर्विस को भी इनेवल किया
इंस्टाग्राम ने हाल ही में क्रॉस-प्लेटफॉर्म शेयरिंग सर्विस को भी इनेबल किया है। इसके बाद अब इंस्टाग्राम यूजर्स अपनी रील्स और पोस्ट के डॉयरेक्ट व्हाट्सएप, मैसेंजर सहित दूसरे प्लेटफार्म पर शेयर कर सकते हैं।