Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Jagdalpur Breaking : जगदलपुर ! छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने आज कहा कि आगामी 12 सितंबर से परिवर्तन यात्रा निकाली जायेगी, जिसकी अगुवाई केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।
Jagdalpur Breaking : कश्यप आज यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार को जन जन तक पहुंचने के लिए भाजपा 12 सितंबर से परिवर्तन यात्रा निकालने की तैयारी पूरी कर ली हैं और इस यात्रा के शुभारंभ अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह बस्तर आएंगे। श्री शाह दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन कर यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। वहीं वे एक आम सभा को भी संबोधित करेंगे।
श्री कश्यप ने कहा कि यह यात्रा पूरे 2987 किलोमीटर के सफर को तय कर 87 विधानसभा तक पहुंचेगी और यात्रा 3 संभाग का भ्रमण करेगी, जिसमे रायपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग शामिल है। यह यात्रा 21 जिलो में जाकर 45 आमसभा, 25 से ज्यादा स्वागत सभा और 5 विधानसभा में रोड शो करेगी। इस पूरी यात्रा में केंद्रीय स्तर के नेता और प्रदेश के नेता मौजूद रहेंगे। साथ ही इस यात्रा में अंतिम तक प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव रथ में सवार रहेंगे। 12 सितंबर से शुरु होने वाली इस यात्रा का 27 सितंबर को बिलासपुर में समापन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।