Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेक्रेटरी जय शाह ने कहा है कि T-20 वर्ल्ड कप के बाद हम रोहित की कप्तानी में ही 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंनशिप (WTC) फाइनल जीतेंगे।
शाह ने वीडियो जारी कर टीम इंडिया को T-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा- “मैंने राजकोट में बोला था कि जून 2024 में हम दिल भी जीतेंगे, कप भी जीतेंगे। भारत का झंडा भी गाड़ेंगे और हमारे कप्तान ने झंडा गाड़ दिया इस जीत में आखिरी पांच ओवर का बहुत बड़ा योगदान था। इस योगदान के लिए मैं सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। इस जीत के बाद अगला पड़ाव है WTC फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी। मुझे पूरा भरोसा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में हम इन दोनों टूर्नामेंट में चैंपियन बनेंगे।”
शाह ने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप की जीत को मैं कोच राहुल द्रविड़, कैप्टन रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को डेडिकेट करना चाहता हूं। बीते एक साल में ये हमारा तीसरा फाइनल था। जून 2023 में हम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हारे। नवंबर 2023 में दस जीत के बाद हम दिल जीते, लेकिन कप नहीं जीत पाए।
चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट 2025 में पाकिस्तान में खेला जाएगा।पहला मैच 19 फरवरी 2025 को होगा। फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा। वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल जून में लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा। भारत ने इस बार दूसरी बार T-20 वर्ल्ड कप जीता। इससे पहले भारत ने 2007 में T-20 वर्ल्ड कप जीता था। 17 साल पहले जब T-20 वर्ल्ड कप जीता था, तब महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने T-20 वर्ल्ड कप जीता। वहीं, भारत ने आखिरी बार 2011 में वन-डे वर्ल्ड कप जीता था।