JEE(MAIN): पेपर 2 रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी रिलीज, इस तरह लिंक से करें डाउनलोड


जेईई मेंस सत्र 1 पेपर 2 रिजल्ट के साथ-साथ अंतिम उत्तर कुंजी भी आज 28 फरवरी 2023 को जारी की गई। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क। JEE Main 2023 Result Paper 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency, NTA) ने सेशन 1 के लिए जेईई मेंस पेपर 2 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। एनटीए ने पहले सेशन के लिए JEE Main Paper 2 के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिलीज किए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।

जेईई मेंस सत्र 1 पेपर 2 रिजल्ट के साथ-साथ अंतिम उत्तर कुंजी भी आज, 28 फरवरी, 2023 को जारी की गई। कैंडिडेट्स चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी फाइनल आंसर-की और परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।

जेईई मेन 2023 पेपर 2ए और पेपर 2बी 28 जनवरी को आयोजित किया गया था। यह परीक्षा इस दिन दूसरी पाली में 285 शहरों और 343 केंद्रों पर कराई गई थी। बता दें कि इस साल, जेईई मेन सत्र 1 के लिए 9 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

JEE Main 2023 Result Paper 2: जेईई मेंस पहले सेशन के पेपर 2 के नतीजे चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

जेईई मेंस के पहले सेशन के लिए पेपर 2 की रिजल्ट चे करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर रिजल्ट  जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 के लिंक पर क्लिक करें। अब अपना जेईई मेन रोल नंबर, जन्मतिथि और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें। अब आपका जेईई मेन पेपर 2 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अब डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट लें।

जेईई मेन 2023 सत्र 2 के लिए फिलहाल पंजीकरण प्रक्रिया चल रही हैं। इस सेशन के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स 12 मार्च, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जेईई मेन 2023 सत्र 2 का आयोजन 6 अप्रैल से 12 अप्रैल, 2023 तक आयोजित किया जाएगा।