Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंदौर टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान रोहित शर्मा ने केएल राहुल को लेकर बात की और कहा कि किसी को उप-कप्तानी से हटाने का मतलब कोई अन्य संकेत नहीं है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च से शुरू हो रहा है. सीरीज़ में 2-0 से आगे चल रही टीम इंडिया की नज़र इस टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज़ अपने नाम करने की होगी. इस टेस्ट मैच में जीत भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचाएगी, साथ ही टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 भी बनवाएगी.
मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, यहां उन्होंने केएल राहुल की फॉर्म को लेकर अहम बात कही.
रोहित शर्मा बोले कि किसी का उपकप्तान होना और ना होना, आपको किसी भी तरह के संकेत नहीं देता है.
बता दें कि केएल राहुल शुरुआती दो टेस्ट मैच तक टीम इंडिया के उप-कप्तान थे, लेकिन जब आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम का ऐलान हुआ तब वह टीम के उप-कप्तान नहीं थे. केएल राहुल लगातार बुरी फॉर्म से जूझ रहे हैं और इस बीच ऐसा होने पर यही संकेत गया कि उनपर बुरी फॉर्म की गाज गिरी है.
केएल की जगह शुभमन को मिलेगा मौका?
ऐसे में केएल राहुल को लेकर रोहित शर्मा का यह बयान काफी अहम है. रोहित ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अभी तक फेल रहे भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर की भी बात की. रोहित शर्मा बोले कि हां, यह सही है कि टॉप ऑर्डर ने अभी तक उतने रन नहीं बनाए हैं, जितनी उम्मीद की जा रही थी. लेकिन हमारी कोशिश है कि टॉप में क्वालिटी लाई जाए, जिसका रिजल्ट जरूर मिलेगा.
केएल राहुल को प्लेइंग-11 से बाहर करने को लेकर लगातार मांग की जा रही है. वह बड़े स्कोर से दूर हैं, हालांकि टीम मैनेजमेंट ने लगातार उनका सपोर्ट किया है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या टीम मैनेजमेंट इंदौर में भी केएल राहुल को मौका देगा, या फिर इस बार शुभमन गिल को आजमाया जाएगा.